द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक हो चला था कि नाजी नेता हिटलर जर्मनी से भेष बदलकर भाग सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए खुफिया अधिकारियों ने उसकी तस्वीरों को क्लोन करने का आदेश दिया था।
वॉशिंगटन स्थित अमेरिका के राष्ट्रीय अभिलेखागार ने इन तस्वीरों को जारी किया है जिसमें हिटलर के सिर की तस्वीरें कई भेष में है।
अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रारंभिक संस्करण,सामरिक सेवा (ओ.एस. एस) कार्यालय, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था,ने न्यूयॉर्क के एक मेक-अप कलाकार,एडी सेंज को 6 जून 1944 के बाद हिटलर की परिवर्तित तस्वीरें बनाने को कहा था।
सेंज द्वारा बननाए गए हिटलर की इन परिवर्तित तस्वीरों को युद्ध के दौरान मित्र देशों की कमांडरों को भेज गया था। इन तस्वीरों को आम जनता 1990 के दशक में देख पाई जब जर्मन पत्रिका डेर स्पीगेल ने इसे खोजकर प्रकाशित किया ।
हालांकि अमेरिका की हिटलर के जर्मनी छोड़कर भागने की आशंका निराधार ही साबित हुई और इस तस्वीरों के जारी होने के एक साल के भीतर हिटलर ने आत्महत्या कर ली।
हिटलर भेष बदल कर भागने की बजाए अपने बंकर में जा छुपा था ।
साल 1945 के शुरुआत में हिटलर की पकड़ जर्मनी पर कमजोर पड़ने लगती थी और मित्र देशों की सेनाएं बर्लिन की तरफ बढ़ रही थी वहीं जर्मन सेना लगातार अपने क्षेत्र खोते जा रहे थे ।
20 अप्रैल को हिटलर के जन्मदिन से जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर सोवियत तोपखाने ने भारी बमबारी शुरू कर दी थी और अगले शाम तक लाल सेना के टैंक शहर के सरहद पर पहुंच चुके थे।
30 अप्रैल को हिटलर ने एव ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली। हिटलर ने ब्राउन से पिछले दिन के आधी रात के बाद ही शादी की थी। हिटलर ने अपने आप को गोली मार ली थी जबकि उसकी पत्नी ब्राउन ने साइनाइड खा ली थी।
No comments:
Post a Comment